भारतीय रेलवे आरक्षण पूछताछ

होम

रेलगाड़ियों का समय

रेलगाड़ियां

किराया

नियम

जानकारी

हमारे बारे में

सुझाव

कंसर्ट

प्रस्तावना

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा विकसित कंसर्ट - कंट्रीवाइड नेटवर्क फॉर कंप्यूटराइज्ड एनहांस्ड रिजर्वेशन एंड टिकटिंग - भारतीय रेल कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली का एक टोटल नेटवर्किंग सोल्यूशन है। भारतीय रेल कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) इस समय दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद स्थित पांच क्षेत्रीय केंद्रों से संचालित होती है. क्रिस को नए सॉफ्टवेयर के विकास और क्रियान्वयन का कार्य सौंपा गया था जिसमें संपूर्ण भारतीय रेल नेटवर्क को जोड़ा जाना शामिल था, इसलिए इन पांच पीआरएस केंद्रों को आपस में जोड़ा गया. डिस्ट्रीब्यूटेड कंप्यूटिंग के लिए क्लाइंट-सर्वर मॉडल के उपयोग से कंसर्ट नामक नई ऑन-लाइन यात्री आरक्षण प्रणाली विकसित की गई है जो पीआरएस केंद्रों की नेटवर्किंग के लिए एक नेटवर्किंग सोल्यूशन है। कंसर्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की एक समर्पित टीम ने अपना योगदान दिया है। यह सॉफ्टवेयर सभी पांच केंद्रों अर्थात् सिकंदराबाद में सितं.1994 से, नई दिल्ली में सितं.1996 से, कोलकाता में 14 जून, 1998 से, मुंबई में 11 जनवरी, 1999 से और चेन्नई में 12 अप्रैल, 1999 से चालू किया गया है, इस प्रकार संपूर्ण नेटवर्क 12 अप्रैल, 1999 से चालू हो चुका है और तभी से यह संतोषजनक ढंग के काम कर रहा है। सभी पांच साइटों पर राउटर्स के उपयोग से 64 केबीपीएस लाइन पर इंटरनेट द्वारा जोड़ा गया है, ये संचार लाइनें दूरसंचार विभाग से पट्टे पर ली गई हैं। अतः भारतीय रेल का पीआरएस नेटवर्क पूरे देश में लगभग 2000 टर्मिनलों से यात्रियों को किसी भी गाड़ी, तिथि अथवा श्रेणी में किन्हीं भी स्टेशनों के बीच यात्रा के लिए आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस नेटवर्क परिवेश में “यूनिवर्सल टर्मिनल” उपलब्ध कराना प्रस्तावित है। यूनिवर्सल टर्मिनल में ऐसी व्यवस्था होती है जहां किसी भी नेटवर्क गतिविधि में पारदर्शिता होती है। क्रिस के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप criswebmaster@rediffmail.com वेबमास्टर, क्रिस पर संपर्क कर सकते हैं।

कॉपीराइट © 2008, रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र, क्रिस द्वारा डिजाइन और हॉस्ट की गई | दावामुक्ति
इसे 1024X768 रेजोल्यूशन पर इंटरनेट एक्सप्लोरर (डिफॉल्ट सेटिंग) और अन्य ब्राउजरों के साथ बेहतर रूप में देखा जा सकता है